हिमाचल प्रदेश में गांव गांव में चिट्टा पहुंच चुके हैं. लगातार तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं. प्रदेश में नशा तस्करी में बड़ी संख्या में युवा संलिप्त पाए जा रहे हैं. सुक्खू सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान भी शुरू किया है. हालांकि, मामले कम नहीं हो रहे हैं. ऊना में अब युवती को होटल से चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के टाहलीवाल में एक होटल में पुलिस ने दबिश दी थी. पुलिस को यहां पर चिट्टा तस्कर युवती के ठहरने की सूचना मिली थी. आरोपी युवती की पहचान चंबा के डलहौजी के रूप में हुई है. युवती एमबीए पास है. उसके पास से टाहलीवाल में 11.22 ग्राम चिट्टे के साथ बरामद किया गया है. पुलिस की विशेष टीम ने होटल में दबिश दी थी.
एसआईयू टीम के इंचार्ज सुनील सांख्यान और उनकी टीम ने मंगलवार देर रात को होटल में रेड मारी. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती अच्छी पढ़ी लिखी होने के बाद भी नशा तस्करी कर रही थी और काफी समय से नशा सप्लाई कर रही थी. फिलहाल, पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं.
नेहा ने होटल में बुक किया था कमरा
पुलिस को जानकारी मिली थी कि डलहौजी के गांव लोहाली की रहने वाले नेहा ने ही होटल में बुक किया था. बताया जा रहा है कि पंजाब से चिट्टा लाकर ऊना में बेचने की फिराक में आरोपी युवती थी. यह भी बताया जा रहा है कि युवती के साथ अन्य शख्स भी था, जो कि फरार हो गया था. फिलहाल, पुलिस ने धारा 21-61-85 के तहत केस दर्ज कर लिया है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ सरकार ने अभियान छेड़ा है और हर जिले में एंटी ड्रग्स वॉकथान रैली हो रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.