Chati Bhaji Recipe: बस्तर के खेतों में मिलने वाली चाटी भाजी के स्वाद बेहद लाजवाब होता है. इस सब्जी को इसके स्वाद के कारण बस्तर बेहद पसंद किया जाता है. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर देसी चाटी भाजी की सब्जी बना सकते हैं.
चाटी भाजी बस्तर के खेतों में खुद उगती है. वहीं यह भाजी सिर्फ जगदलपुर के रविवार को लगने वाले बाजार में मिलती है. इसके अलावा गांवों के खेतों में यह भाजी देखने को मिलती है. यह भाजी बनाना बेहद आसान है. आप कुछ ही मिनटों में इस भाजी की रेसिपी तैयार कर सकते हैं. आप घर में इन स्टेप्स को फॉलो कर चाटी भाजी की रेसिपी तैयार कर सकते हैं. और आप अपने घर के लोगों को चाटी भाजी की सब्जी का स्वाद चखा सकते हैं.
चाटी भाजी बनाने के लिए सामग्री
चाटी भाजी- 100 ग्राम, टमाटर- एक कटी हुई, प्याज- एक कटी हुई, लाल मिर्च- दो, हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, नमक स्वादानुसार
चाटी भाजी बनाने की विधि
चाटी भाजी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले चाटी भाजी के डंठल हटा लीजिए और अच्छे से धो लीजिए. अब एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लीजिए. इसके बाद मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनिए.जब प्याज सुनहरा भुन जाए, तो इसमें भाजी डाल दीजिए.थोड़ी देर बाद इसमें हल्दी, मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल दीजिए. इसके बाद टमाटर डाल दीजिए.फिर दो कप पानी डालकर पकाइए और भाजी को रस्सेदार रहने दीजिए. लगभग पांच मिनट पकाने के बाद इस सब्जी को उतार लीजिए. अब तैयार है चाटी बाजी की देशी स्टाइल सब्जी आप इसे रोटी चावल के साथ सर्व कर सकते हैं
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.