शेखपुरा में मुख्यमंत्री की संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले में विकास कार्यों को गति देना है। मुख्यमंत्री जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाली परियोजनाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। योजनाओं की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे तैयारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु शिकायतों के संकलन के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। योजना के प्रदर्शन की जिम्मेदारी वरीय अधिकारियों को सौंपी डीएम ने आंगनवाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण, पंचायत सरकार भवन का निर्माण, वृक्षारोपण और स्प्रिंकलर सिंचाई योजना के प्रदर्शन की जिम्मेदारी वरीय अधिकारियों को सौंपी है। हेलीपैड निर्माण, बैरिकेडिंग और सभा कक्ष की व्यवस्था के लिए अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिया कि ‘समृद्धि यात्रा’ से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.