मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार का महिलाओं पर शर्मनाक बयान सामने आया है। उनसे दिल्ली में सांसद रेणुका चौधरी के कुत्ते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बहुत सारी लेडीज हैं जो संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं। मोबाइल पर भी देख लीजि
भास्कर ने भी विधायक से उनके बयान बात करने के लिए उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इधर, इस बयान के बाद राजद ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या मोदी जी को संतुष्टि तब मिलती है, जब उनके पाले हुए नेता महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं। ऐसे बयान शर्मनाक हैं।’
सोशल मीडिया पर भी यूजर्स बयान को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने विधायक पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि नेताओं को सोच-समझकर बयान देने चाहिए।
1 नवंबर को पालतू कुत्ते के साथ पहुंची थीं रेणुका चौधरी
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन यानी 1 नवंबर को कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी एक कुत्ता लेकर संसद परिसर में पहुंच गईं। इस घटना पर बीजेपी सांसदों ने कड़ा विरोध जताया था।
रेणुका चौधरी से जब पूछा गया कि वे कुत्ते को संसद क्यों लाई हैं, तो उन्होंने कहा- सरकार को जानवर पसंद नहीं हैं। इसमें क्या हर्ज है? उन्होंने कहा,
ये छोटा और बिल्कुल नुकसान न पहुंचाने वाला जानवर है। काटने वाले और डसने वाले संसद में, कुत्ते नहीं।

उनके इस कदम पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने नाराजगी जताई और कहा- रेणुका चौधरी कुत्ता लेकर संसद आईं, यह गलत है। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। विशेषाधिकार का मतलब दुरुपयोग नहीं होता।
संसद परिसर में कुत्ते की 2 तस्वीरें…

सांसद रेणुका चौधरी का कुत्ता संसद परिसर में कार में बैठा रहा।

इस दौरान मीडिया के लोग और अन्य सांसद कुत्ते से खेलते भी दिखाई दिए।
कांग्रेस सांसद बोलीं- कौन सी सिक्योरिटी कंसर्न
संसद की सिक्योरिटी कंसर्न को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘कौन सा प्रोटोकॉल। कहीं कोई कानून बना है क्या। मैं रास्ते में आ रही थी। वहां स्कूटर और कार वाले का टक्कर हुआ। उसके आगे ये छोटा पिल्ला निकलकर सामने आ गया। ये चारों तरफ सड़क पर घूम रहा था। मैंने सोचा ये पहिए के नीचे आ जाएगा, तो मैंने उठाकर गाड़ी में रख लिया और संसद आ गई और वापस भिजवा दिया।’
उन्होंने कहा कि गाड़ी भी गई और कुत्ता भी, तो किस बात की चर्चा चल रही है। असली डसने वाले और काटने वाले संसद में बैठे हैं। वे सरकार चलाते हैं। उसका कोई एतराज नहीं। हम किसी गूंगे जानवर की देखभाल करते हैं। वह चर्चा बन गई और कुछ नहीं है कि सरकार के पास।

संसद के नियमों का उल्लंघन
संसद में पालतू जानवर लाने को नियमों का उल्लंघन माना जाता है। संसद के कानून के मुताबिक ये संसद भवन परिसर व्यवहार एवं आचरण नियम और लोकसभा हैंडबुक फॉर मेंबर्स के तहत गलत है।
1. संसद भवन परिसर व्यवहार एवं आचरण नियम इन नियमों के अनुसार संसद भवन परिसर में केवल अधिकृत व्यक्ति, वाहन और सुरक्षा-क्लियरेंस प्राप्त सामग्री ही ले जाई जा सकती है। पालतू जानवरों को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह नियम संसद की सुरक्षा ब्रांच लागू करती है।
2. लोकसभा हैंडबुक फॉर मेंबर्स इस हैंडबुक में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सदन या संसद भवन में कोई भी ऐसी वस्तु, जीव या सामग्री नहीं लाई जा सकती जो सुरक्षा या मर्यादा को प्रभावित करे। पालतू जानवर इस श्रेणी में आते हैं, इसलिए अनुमति नहीं है।
रेणुका तेलंगाना से राज्यसभा सांसद हैं

रेणुका चौधरी ने 9 अप्रैल 2024 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी।
रेणुका चौधरी राज्यसभा सांसद हैं और 2024 में तेलंगाना से दोबारा ऊपरी सदन में चुनी गईं। वे लंबे समय से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास और पर्यटन मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में सेवा दी।
इससे पहले वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भी रहीं। 1984 में तेलुगु देशम पार्टी से राजनीति शुरू की और बाद में 1998 में कांग्रेस में शामिल हो गईं। वे दो बार लोकसभा सांसद रहीं और कई संसदीय समितियों की सदस्य भी रहीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.