जानकारी के अनुसार, महिला साइको किलर पूनम ने 19 अगस्त 2025 को 10 साल की जिया नाम की बच्ची को भी पानी की टंकी में डूबा कर मारा था. बच्ची जिया की मां ने बताया कि 19 अगस्त को पानी की टंकी में बच्ची मृत मिली थी. बच्ची के साथ पहले तो महिला ने प्यार भरी बातें की और उसे झांसे में लेकर अपने पास सुलाया था.,
पानीपत के शिवाह गांव में आरोपी महिला पूनम का मायका है जबकि ससुराल सोनीपत में है.. पुलिस की पूछताछ में आरोपी पूनम ने खुलासा किया कि अगस्त महीने में उसने अपने मायके के सामने घर में रहने वाली 10 साल की मासूम बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मार दिया था.
उधर, अब पानीपत के शिवाह गांव में उस घर में (बिना रंग का) सन्नाटा पसरा हुआ है, जहां कभी 10 साल की मासूम बच्ची जिया की खिलखिलाने की आवाजें आती थीं. 19 अगस्त को उसका शव घर के पीछे पानी की टंकी में डूबा मिला. इसके बाद से ही परिवार ने चुप्पी साध ली थी. उन्हें यकीन ही नहीं था कि उनकी बेटी हादसे का शिकार हो गई. हालांकि परिवार के सामने रहने वाले उनके रिश्तेदारों को शक जरूर था कि ये हादसा नहीं हो सकता, लेकिन फिर कोई भी कुछ नहीं बोल सका और मासूम बच्ची के साथ हादसा मानकर सब भूल गए. हालांकि, 2 दिन पहले पानीपत के इसराना के नौल्था गांव में 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के बाद खुलासा हुआ तो फिर पुराने मामले भी खुल गए.
10 साल की मासूम बच्ची जिया की मां ने बताया कि 18 अगस्त को उनके घर में आई और कहा कि वो रात को उनकी बेटी के साथ ही सोएगी. लेकिन किसी को यकीन नहीं था कि वह अपने खतरनाक मंसूबे लेकर उनके घर में आई थी. इस दौरान जिया ने भी पूनम के साथ सोने की बात मां से की. हालांकि, रात को जब सब सो गए तो पूनम ने मौका देखकर उनकी मासूम बच्ची को उठाया और पानी की टंकी में डुबो दिया और उसके बाद वापस कमरे के अंदर जाकर सो गई. जब परिवार के लोगों ने सुबह उठकर बच्ची को तलाशा, क्योंकि उसे स्कूल जाने के लिए तैयार करना था। लेकिन बच्ची घर के पीछे बनी पानी की छोटी सी टंकी में मिली.
मां ने बताया कि पानी की टंकी इतनी बड़ी भी नहीं थी कि बच्ची उसमें डूब जाती, लेकिन परिवार के लोग यह मानकर चुप हो गए कि शायद सोते समय उसके साथ हादसा हो गया था और उसकी मौत हो गई थी. अब खुलासा होने के बाद परिवार में पिता ने चुप्पी साध ली है और शिकायत पुलिस को दी है.
उधर, आरोपी महिला पूनम के परिवार ने इस खुलासे के बाद कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. पिता ने कैमरे के सामने आने के बजाये ये जरूर कहा कि जैसा उसने किया है, वैसा वह भोगेगी. परिवार ने ऑफ कैमरा यह भी बताया कि उसके ससुराल के लोगों ने उन्हें बताया था कि वह उसे ठीक करने के लिए किसी तंत्र मंत्र का भी सहारा ले रहे थे. हालांकि पानीपत पुलिस सभी मामलों की जांचकर रही है.
चार बच्चों को मारा, अपना बेटा भी नहीं छोड़ा
महिला पूनम ने कुल चार बच्चों की हत्या की. इसमें तीन बच्चे उसके रिश्तेदारों के थे, जबकि एक बच्चा उसका बेटा था. 2023 में जनवरी महीने में महिला ने सबसे पहले अपने बेटे और एक अन्य बच्ची की हत्या की थी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.