उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक मोबाइल शॉप पर अचानक साइलेंट अटैक आने से टेम्पो ड्राइवर की मौत हो गई। घटना 30 जनवरी को शाम 7 बजे सायरा बस स्टेण्ड स्थित महादेव मोबाइल शॉप की है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें चरावों का गुडा निवासी रोड सिंह(48) पिता मानसिंह खरवड़ रोड पार करते हुए किसी काम से मोबाइल शॉप पर पहुंचे। यहां लगी बेंच पर बैठे और पास रखे कैम्फर से ग्लास उठाकर पानी पीने की कोशिश की। तभी कुछ ही सेकंड में अचानक अचेत हो गए। दुकानदार सहित अन्य ग्राहक उन्हें इस अवस्था में देखकर हैरान रह गए। वे उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, उनकी मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम पसर गया। शोक के कारण गांव में चूल्हे तक नहीं जले। डॉक्टरों ने साइलेंट अटैक से बताया मौत का कारण: छोटे भाई बाबूसिंह
मृतक के छोटे भाई और भाजपा मंडल महामंत्री बाबूसिंह खरवड़ ने बताया कि मुझे जैसे ही घटना का पता लगा कि मैं तुरंत मोबाइल शॉप पर पहुंचा। भाई को हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने साइलेंट अटैक का कारण बताते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे स्वस्थ थे और उनको पूर्व में कोई बीमारी नहीं थी। उनके जाने का गहरा दुख है। उनके एक 21 वर्षीय लड़का और 15 वर्षीय लड़की है। लड़की का बचपन से एक हाथ नहीं है। भाई के शांत होने से उनके परिवार की आर्थिक हालत पर संकट खड़ा हो गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.