Sawai Madhopur News : मीणा बड़ौदा गांव में सुनीता मीणा और तीन बच्चों की मौत से इलाके में सन्नाटा है. सुनीता मीणा का शव भरतपुर में मिला, ससुराल पक्ष लापता है, प्रशासन चुप है, गांव में बेचैनी है. पहले तालाब के किनारे तीन मासूम बच्चों के शव मिलने की सूचना आई फिर सूचना आई कि उनके मां का भी शव मिला है.
लेकिन कुछ ही देर बाद कहानी और दर्दनाक हो गई. तीन बच्चों के बाद अब उनकी मां का शव भी मिलने की खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि महिला सुनीता मीणा का शव भरतपुर इलाके में मिला है. शुरुआती जानकारी में मौत का कारण ट्रेन से रन ओवर होना बताया जा रहा है.
चार मौतों से गांव में सन्नाटा
अब इस पूरे मामले में मौत का आंकड़ा चार तक पहुंच गया है. पहले तीन बच्चों के शव तालाब के किनारे मिले और उसके बाद मां की मौत की खबर ने पूरे इलाके को हिला दिया. यह मामला वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीणा बड़ौदा गांव का बताया जा रहा है. गांव में लोग सकते में हैं और समझ नहीं पा रहे कि आखिर एक ही परिवार पर यह सब कैसे हो गया.
सोशल मीडिया पर वीडियो, ससुराल पक्ष लापता
लापता महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आने की बात कही जा रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा और तेज हो गई है. सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि ससुराल पक्ष के सभी लोग भी फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं. इससे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं.
प्रशासन की चुप्पी
अब तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस मामले पर कुछ भी खुलकर नहीं बोले हैं. आधिकारिक तौर पर स्थिति साफ नहीं की गई है. गांव में लोग जवाब चाहते हैं. चार मौतों के बाद माहौल भारी है. हर कोई बस यही पूछ रहा है कि आखिर इस परिवार के साथ क्या हुआ. फिलहाल पूरे मामले पर सस्पेंस बना हुआ है और गांव में बेचैनी साफ देखी जा रही है.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.