सवाई माधोपुर में अब सर्दी की विदाई हो चुकी है क्या आप गर्मी दस्तक देने लगी है सवाई माधोपुर में बुधवार सुबह तेज धूप देखी गई यहां पर अब पूरे दिन धूप में तेजी होने से लोगों को पसीने छूटने लगे हैं लोग धूप से गर्मी महसूस करने लगे हैं वहीं तेज धूप के कारण तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। पिछले दो दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे पहले सोमवार को भी यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर रहा था। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे शनिवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान यहीं रहा था। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। होली पर रहेगी तेज गर्मी मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार सवाई माधोपुर में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान सवाई माधोपुर में गर्मी तेज होने की आशंका है। इस दौरान एंटीसाइक्लोन बनने और पश्चिमी राजस्थान से हीटवेव चलेगी। जिसका असर सवाई माधोपुर में भी दिखाई पड़ेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.