समस्तीपुर में जमीन विवाद में पति-पत्नी से मारपीट हुई है। दबंगों ने मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान ताजपुर रतनपुर वार्ड एक निवासी पंकज कुमार(38) और उनकी पत्नी रंजनी कुमारी(34) के तौर पर
घायल पंकज कुमार ने बताया कि चचेरे भाई विनोद सिंह ने करीब10-15 साल पहले मेरे हिस्से की 6 धुर जमीन भू-माफियाओं को बेच दी थी। यह जमीन घर के पास ही है। आज(मंगलवार) कुछ लोग जबरन कब्जा करने पहुंचे। आते ही मेरा सामान फेंकने लगे। विरोध करने पर भू-माफियाओं और उनके साथ आए अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
घायलों को अस्पताल लाया गया।
बयान के आधार पर पुलिस करेगी कार्रवाई
अस्पताल में डॉक्टर विनय कुमार की देखरेख में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी को अंदरूनी चोटें आईं हैं। एक्स-रे कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई है।
नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी हरी लाल प्रसाद यादव को सदर अस्पताल में घायल लोगों का फर्द बयान लेने को लेकर भेजा गया है। बयान दर्ज होने के बाद आवश्यक कार्रवाई को लेकर कर्पूरी ग्राम थाने भेज दिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.