पलवल जिले में ‘पार्क गेट वेकेशन क्लब’ के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कंपनी के मालिक और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद के अनुसार, कृष्णा कॉलोन
वहां वरुण की मुलाकात अल्का राठौड़ और मार्विन नामक व्यक्तियों से हुई, जिन्होंने खुद को ‘पार्क गेट वेकेशन क्लब’ का कर्मचारी बताया।
क्रेडिट कार्ड के जरिए किया भुगतान
आरोपियों ने वरुण को झांसा दिया कि कंपनी 15 साल तक हर साल सात दिनों के लिए देश-विदेश में रहने और खाने का मुफ्त इंतजाम करेगी। उनकी बातों में आकर वरुण ने 1 लाख 40 हजार रुपए की सदस्यता ले ली, जिसका भुगतान उन्होंने क्रेडिट कार्ड के जरिए किया। भुगतान के बाद उन्हें बुकलेट, लॉयल्टी कार्ड और गिफ्ट वाउचर जैसे दस्तावेज भी दिए गए।
राजस्थान का हॉलिडे पैकेज बुक कराया
विश्वास जीतने के लिए अल्का राठौड़ ने शुरुआत में राजस्थान के रणथंभौर का एक हॉलिडे पैकेज बुक कराया, जिसका लाभ वरुण ने उठाया। हालांकि, रणथंभौर से लौटने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। मई 2025 में अल्का ने वरुण को फोन कर बताया कि उसने कंपनी छोड़ दी है। जब पीड़ित कंपनी के ओखला (दिल्ली) स्थित पंजीकृत कार्यालय पहुंचे, तो वहां कंपनी का कोई नामोनिशान नहीं मिला।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
जांच करने पर पता चला कि कार्यालय का किरायानामा सोहन लाल मीणा नामक व्यक्ति के नाम पर था। पीड़ित का आरोप है कि इस गिरोह ने उनके साथ-साथ कई अन्य लोगों को भी ठगा है। शहर थाना पलवल पुलिस ने शिकायत शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.