पानीपत जिले के समालखा के नरायणा फाटक और वैश्य बॉयज स्कूल के पास स्थित अंकित किराना स्टोर में सोमवार देर रात चोरी हो गई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी और गोशाला के लिए रखा दानपात्र चुरा लिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला, जब दुकान मालिक अंकित रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। अंकित ने बताया कि उनका मकान दुकान के ऊपर ही है, जहां वह परिवार सहित रहते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर ऊपर सोने चले गए थे। शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर रात 12 बजे दुकान पर पहुंचे और शटर के ताले तोड़ दिए। 12:30 बजे वे दुकान के अंदर घुसे और गल्ला उठा ले गए। इसके बाद रात एक बजे के आसपास वे वापस आए और गोशाला के लिए रखे दानपत्र को भी साथ ले गए। नकदी लेकर फरार अंकित के मुताबिक, गल्ले में करीब छह हजार रुपए नकद थे, जबकि दानपत्र में लगभग एक हजार रुपए होने का अनुमान है। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह दुकान खोलने आए तो टूटा ताला और बिखरा सामान देख चोरी का पता चला। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.