हालांकि, इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन बातचीत के मायने इससे कहीं ज्यादा निकाले जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा से लौटने के बाद सीधे ललन सिंह के सरकारी आवास पहुंचे. यहां दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई. मुलाकात के दौरान कोई औपचारिक बैठक नहीं थी, लेकिन मौजूदा राजनीतिक हालात और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है.
ललन सिंह ने क्या कहा?
मुलाकात के बाद ललन सिंह ने बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से उनका रिश्ता कई सालों पुराना है. उन्होंने बताया कि उन्हें आज दिल्ली जाना था, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को थी. इसके बावजूद नीतीश कुमार खुद उनसे मिलने चले आए. ललन सिंह ने इसे मुख्यमंत्री का बड़प्पन बताया.
नितिन नवीन को दी बधाई
डबल इंजन सरकार पर भरोसा
ललन सिंह ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार है और नीतीश कुमार व प्रधानमंत्री मोदी मिलकर बिहार के विकास को तेज रफ्तार से आगे बढ़ा रहे हैं. प्रधानमंत्री का साफ मानना है कि आज देश के युवाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है और नितिन नवीन में वो तमाम गुण हैं, इसी वजह से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.
निशांत कुमार के राजनीति में आने पर बयान
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह नीतीश कुमार को ही करना है. फिलहाल इस पर कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. समग्र रूप से देखें तो यह मुलाकात भले ही छोटी रही हो, लेकिन इसके सियासी संदेश दूर तक जाते नजर आ रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.