अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने वाले कप्तानों को अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय भत्ते भी मिलते हैं. उनकी कमाई में फ्लाइंग अलाउंस, लेओवर अलाउंस और परफॉर्मेंस बोनस भी शामिल होता है. सुविधाओं की बात करें तो पायलटों को कई हाई-प्रोफाइल बेनिफिट्स दिए जाते हैं. अंतरराष्ट्रीय या लंबी दूरी की उड़ानों के….
सहरसा पहुंचे इंडिया के पायलट कैप्टन चंदन कुमार ने बताया की भारत में कमर्शियल एयरलाइन पायलट की शुरुआती सैलरी आमतौर पर ढाई लाख रुपये प्रतिमाह के आसपास मानी जाती है. उदाहरण के तौर पर एयर इंडिया जैसी प्रमुख एयरलाइन में एक फर्स्ट ऑफिसर (को-पायलट) को शुरुआती स्तर पर करीब 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिल सकता है. वहीं हेलीकॉप्टर पायलट की सैलरी लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह से शुरू होती है. हेलीकॉप्टर पायलट अक्सर चार्टर सेवाओं, वीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन मेडिकल सेवाओं या कॉर्पोरेट ऑपरेशन में कार्य करते हैं, जहां काम की प्रकृति अलग होती है. अनुभव बढ़ने के साथ पायलट की कमाई में काफी वृद्धि होती है. एक सीनियर कैप्टन या कमांडर की सैलरी ढाई लाख से लेकर 16 लाख रुपये प्रतिमाह या उससे भी अधिक हो सकती है.
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने वाले कप्तानों को अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय भत्ते भी मिलते हैं. उनकी कमाई में फ्लाइंग अलाउंस, लेओवर अलाउंस और परफॉर्मेंस बोनस भी शामिल होता है. सुविधाओं की बात करें तो पायलटों को कई हाई-प्रोफाइल बेनिफिट्स दिए जाते हैं. अंतरराष्ट्रीय या लंबी दूरी की उड़ानों के दौरान उन्हें फाइव-स्टार होटलों में ठहराया जाता है. इसके अलावा व्यापक मेडिकल कवर, हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. कई एयरलाइंस पायलट और उनके परिवार को रियायती या मुफ्त हवाई यात्रा की सुविधा देती हैं.
पायलटों को ट्रैवल अलाउंस, यूनिफॉर्म अलाउंस और समय-समय पर ट्रेनिंग अपग्रेड भी दिया जाता है. चूंकि एविएशन इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी लगातार बदलती रहती है, इसलिए पायलटों को नियमित रूप से सिम्युलेटर ट्रेनिंग और सुरक्षा प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है. इन ट्रेनिंग का खर्च आमतौर पर एयरलाइन उठाती है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.