सराफा एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदान जारी।
सागर में सराफा एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है। बी.एस. धर्मशाला में चल रही वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी और देर शाम तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और मंत्री
3 पदों के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में
चुनाव अधिकारी माखनलाल सोनी ने बताया कि तीन पदों के लिए कुल 7 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें गोविंद जड़िया, संजय पंडा और कमलेश सोनी आमने-सामने हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनीत सोनी और ब्रजेश सोनी के बीच सीधी टक्कर है। मंत्री पद के लिए भी दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
मतदान के लिए लगी व्यापारियों की कतार।
सुबह से ही बाजार में चुनावी हलचल
मंगलवार सुबह से ही सराफा बाजार में चुनावी हलचल तेज रही। मतदान शुरू होने से पहले और उसके दौरान प्रत्याशी लगातार मतदाताओं से मिल रहे हैं और अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। मतदान केंद्र पर व्यापारियों की भीड़ लगी हुई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.