Haryana Gurugram Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम के एक पति ने पत्नी की बेवफाई पर जान दे दी. अंबाला का शख्स गुरुग्राम में नौकरी करता था. इस दौरान उसकी पत्नी दो बार उसे छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई. इसी पर आहत होकर शख्स ने जान दे दी.
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम में अबांला के विक्रम कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे. उनकी शादी 3 मई 2015 को रितु देवी से हुई थी. दोनों के बच्चे भी हैं. शादी के कुछ साल बाद रितु ने विक्रम से झगड़े शुरू कर दिए. 5 अक्टूबर 2025 को रितु ने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी प्रिंस जाट उर्फ विपिन के साथ फरार हो गईं. उन्होंने घर पर एक नोट भी छोड़ा था.
बताया जा रहा है कि परिवार ने पुलिस में शिकायत की. बाद में रितु ने फोन कर पछतावा जताया कि प्रिंस मारपीट करता है, वापस आना चाहती है. प्रिंस ने कॉल रिकॉर्ड कर पुलिस के साथ मिलकर उसे वापस भेजा.लेकिन महज 15 दिन बाद, 5 जनवरी 2026 को रितु दोबारा प्रिंस के पास चली गईं. इस बार उन्होंने घर से गहने और 40 हजार रुपये नकद भी ले लिए.
विक्रम ने प्रिंस को फोन किया, तो प्रिंस ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. इससे विक्रम इतने उकसाए गए कि उन्होंने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी.
मौत से पहले विक्रम ने एक वीडियो बनाया और अपने साले अरुण को भेजा, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी रितु और प्रेमी प्रिंस को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया. जीआरपी पुलिस ने वीडियो के आधार पर रितु देवी और प्रिंस के खिलाफ IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.