जिला पुलिस अधीक्षक सह पुलिस उप महानिरीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई (आईपीएस) ने बताया कि जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एच.जी. राघवेंद्र सुहास (आईपीएस) के निर्देशन में संगठित अपराधियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हत्या प्रकरण में वांछित आरोपी योगेश कुमार पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बार-बार बदल रहा था ठिकाना
आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह हर बार लोकेशन बदलकर बच निकलता था। पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई थी, क्योंकि वह स्थानीय स्तर पर अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।
तकनीकी सर्विलांस से मिली बड़ी सफलता
पुलिस ने इस बार रणनीति बदलते हुए तकनीकी सर्विलांस और खुफिया तंत्र को और मजबूत किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नाजिम अली खान (आरपीएस) के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम (DST) प्रभारी उप निरीक्षक अंकित कुमार समारिया और थाना बेहड़ोर कोतवाली की टीम को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।
टीम ने कई दिनों तक गुप्त रूप से सूचना जुटाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। आखिरकार तकनीकी सहायता से आरोपी की सटीक लोकेशन का पता लगाया गया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी योगेश कुमार पुत्र रोशन लाल, निवासी बाढ थेगुवास, थाना बानसूर को गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्या केस में था वांछित
आरोपी के खिलाफ बानसूर थाने में प्रकरण संख्या 328/2025, धारा 115(2), 126(2), 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। वह लंबे समय से इस हत्या मामले में फरार चल रहा था। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से कांस्टेबल संजय (918) और कांस्टेबल प्रवीण (801) के प्रयासों की अधिकारियों ने सराहना की है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। फरार और इनामी बदमाशों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून से भाग रहे आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.