Power Cut In Sasaram: सासाराम के तकिया फीडर पर 6 और 7 जनवरी 2026 को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती रहेगी. विभाग तकनीकी सुधार कर रहा है, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है. बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन अस्थायी है और उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवश्यक है.
होगा ये महत्वपूर्ण कार्य
बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तकिया फीडर पर लाइन बाईफ्रकेशन का महत्वपूर्ण कार्य कराया जा रहा है. यह कार्य मेसर्स बैजल परियोजना के माध्यम से किया जा रहा है जिसके तहत मौजूदा 11 केवी तकिया फीडर को दो अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया जाएगा. विभाग का कहना है कि इस तकनीकी बदलाव का मुख्य उद्देश्य विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत, सुरक्षित और सुचारु बनाना है. फीडर के दो भागों में बंटने से भविष्य में लोड प्रबंधन बेहतर होगा और किसी एक हिस्से में फॉल्ट आने पर पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित नहीं होगी.
उपभोक्ताओं से की गई ये अपील
सहायक विद्युत अभियंता, सासाराम (शहरी) रंजन कुमार ने तकिया फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए लोग अपने आवश्यक घरेलू, व्यावसायिक और कार्यालयीन कार्य पहले ही निपटा लें. खासकर दुकानदारों, व्यापारियों और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है ताकि बिजली कटौती के दौरान कामकाज प्रभावित न हो.
होगा ये फायदा
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मरम्मति और विकास कार्य के दौरान तकनीकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. लाइन, उपकरणों और अन्य आवश्यक संसाधनों की गहन जांच और उन्नयन किया जाएगा. इससे भविष्य में बार-बार ट्रिपिंग, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और अचानक होने वाली बिजली कटौती की समस्या में कमी आने की उम्मीद है.
निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी सुनिश्चित
बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन अस्थायी है. उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवश्यक है. विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य पूरा होने के बाद तकिया फीडर क्षेत्र में अधिक भरोसेमंद और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.