Last Updated:
धर्मशाला में कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर ट्रेकिंग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश के प्रथम नगरी मनाली के साथ लगते ऊँचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार दोपहर बाद मौसम के करवट बदलते ही हल्की बर्फबारी शुरू हो गई.
हालांकि मनाली शहर सहित आसपास के क्षेत्र में सोमवार को दिनभर आसमान में हल्की धूप और बादल छाए रहे. ऐसे में सोमवार को अटल टनल रोहतांग पहुंचे सैलानियों ने यहां पर हो रही ताजा बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया. हालांकि इस दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफ़िक को रोका गया और जैसे ही बर्फबारी का दौर थमा, यहां पर ट्रैफिक फिर से सुचारू रूप से चलता रहा.
इस दौरान अटल टनल घूम कर आए सैलानियों ने कहा कि सोमवार सुबह के समय मनाली में हल्की धूप खिली हुई थी और हल्के बादल भी छाए थे और उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें लाइव स्नोफॉल देखने को मिलेगी. किंतु जैसे ही वे अटल टनल रोहतांग के पास पहुंचे तो वहां पर बर्फबारी का दौर आरंभ हो गया था, जिसका उन्होंने भी जमकर लुत्फ उठाया और उनका मनाली आने का ट्रिप सफल रहा. उन्होंने कहा कि ठंड भी काफी ज्यादा थी. लेकिन जैसे ही मैं वापस मनाली पहुंचे तो यहां पर मौसम बिलकुल विपरीत था और यहां पर धूप खिली हुई थी.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.