रोप-वे गिरने पर कांग्रेस ने सवाल भी उठाए हैं. कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार के रोहतास में करोड़ों रुपए लगाकर रोप-वे बनवाया गया. 5 दिन बाद 1 जनवरी को रोप-वे शुरू होना था. इससे पहले इसका ट्रायल हुआ और ट्रायल में ही रोप-वे टूटकर बिखर गया.
एक पिलर गिरते ही देखते ही देखते ताबड़तोड़ कई पिलर जमीन पर गिर गए. देखते ही देखते पूरा रोपवे केबिन और सभी मशीन सहित सब धराशायी होकर नीचे गिर गया. इससे बड़ा हादसा होते-होते भी टल गया. बता दें की नए साल के मौके पर इसका लोकार्पण होना था. 13 करोड़ 65 लाख की लागत से पिछले 6 सालों से इसका निर्माण कार्य चल रहा था. वर्ष 2019 में सीएम नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था लेकिन, आज ट्रायल के दौरान ही रोपवे धराशायी हो गया. इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी निराशा है. लोगों को उम्मीद थी कि रोपवे के शुरू हो जाने से 70 किलोमीटर का रास्ता चंद मिनट का हो जाएगा लेकिन, यह सपना रह गया.
रोप-वे गिरने पर कांग्रेस ने सवाल भी उठाए हैं. कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार के रोहतास में करोड़ों रुपए लगाकर रोप-वे बनवाया गया. 5 दिन बाद 1 जनवरी को रोप-वे शुरू होना था. इससे पहले इसका ट्रायल हुआ और ट्रायल में ही रोप-वे टूटकर बिखर गया. बिहार कांग्रेस ने इसके आगे लिखा कि ये बिहार में चल रहे भयंकर भ्रष्टाचार का एक नमूना भर है. नीतीश-मोदी मिलकर भ्रष्टाचार का ‘डबल इंजन’ चला रहे हैं.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.