रोहतास में 11 दिसंबर 2025 को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर में एक विशेष रोजगार कार्यशाला आयोजित की जा रही है. Vindhyavashini Automobiles द्वारा अकाउंटेंट के कई पदों पर बहाली की जाएगी. इसके लिए 18 से 35 वर्ष के B.Com पास (Tally अनुभव सहित) पुरुष/महिला आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000–₹20,000 CTC और प्रोत्साहन राशि मिलेगी.
इस जॉब कैम्प में Vindhyavashini Automobiles Pvt. Ltd. (Maruti Suzuki Perls Cars), सासाराम, रोहतास द्वारा ऑटोमोबाइल क्षेत्र में Accountants के लिए योग्य आवेदकों का चयन किया जाएगा. कुल 10 पद उपलब्ध हैं. चयनित उम्मीदवारों को सासाराम, आरा, मोहनियाँ और बक्सर में कार्य करने का अवसर मिलेगा. चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह CTC 15,000–20,000 रुपये वेतन मिलेगा साथ ही उन्हें Incentive और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी जिससे उनके कार्य और करियर में स्थायी योगदान सुनिश्चित हो सके.
ये दस्तावेज हैं जरूरी
जॉब कैम्प में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ अनिवार्य दस्तावेज होना आवश्यक है. इसमें पते का प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक शामिल हैं. उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और शैक्षिक योग्यता B.Com पास होनी अनिवार्य है. इसके साथ ही Tally का अनुभव होना चाहिए. इस जॉब कैम्प में पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं.
बेरोजगार युवा इस मौके का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते है . यह रोजगार कार्यशाला बिलकुल निःशुल्क है और इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार प्रदान करना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है. यह जॉब कैम्प उन सभी युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं. योग्य उम्मीदवार समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार करके निर्धारित स्थान पर पहुँच कर इस रोजगार कार्यशाला का लाभ उठा सकते है .
About the Author

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.