छत्तीसगढ़ में कबड्डी के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।
रोहतक के खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा का नाम रोशन किया। 69वीं एसजीएफआई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ में किया गया, जिसमें हरियाणा की टीम में शामिल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते।
शिक्षा विभाग के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. जनकराज ने बताया कि नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान अंडर-14 आयु वर्ग के लड़कों में हरियाणा टीम यश, आर्यन, मनीष कुमार, मनीष, अनुभव, शुभम, निखिल, सौर्य वंश, अंशु, जसमीत, प्रिंस, रोहन और जय देव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।
महाराष्ट्र में वेट लिफ्टिंग विजेता खिलाड़ी ट्रॉफी लेते हुए।
स्कूल नेशनल वेट लिफ्टिंग में बने उपविजेता 69वीं स्कूल नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन संभाजीनगर महाराष्ट्र में किया गया जिसमें अंडर-19 आयु वर्ग में हरियाणा की वेटलिफ्टिंग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। लड़कों के वर्ग में हरियाणा टीम ने ओवरऑल उपविजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि लड़कियों की टीम ने ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
अंडर-19 लड़कों व लड़कियों के वर्ग में ये खिलाड़ी रहे शामिल नेशनल वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में अंडर-19 लड़कों के वर्ग में 65 किग्रा में समीर खान ने स्वर्ण पदक, 89 किग्रा में पीयूष ने कांस्य पदक, 110 किग्रा में मोहित ने स्वर्ण पदक, 60 किग्रा में ऋतिक ने चौथा स्थान व 71 किग्रा में सुमित ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
चैंपियनशिप के दौरान अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में 48 किग्रा में अंजलि ने स्वर्ण पदक व 63 किग्रा में कोमल ने रजत पदक जीता। खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर पूरे देश में हरियाणा व रोहतक का नाम रोशन किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.