Balaghat News: बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के पास तीन कुत्ते हैं. वह अपने कुत्तों से बहुत प्यार करते हैं. वह अपने पेट्स का बहुत ख्याल रखते हैं.
कंकर मुंजारे के पास तीन कुत्ते हैं. उन्होंने कुत्तों का नाम भी रखा है. एक का नाम जैकी, दूसरे का नाम जैक्सन और तीसरे का नाम बॉस्को है. इतना ही नहीं, वे अपने कुत्तों का जन्मदिन भी मनाते हैं. उन्होंने लोकल 18 को बताया कि वह हर साल तीनों का जन्मदिन मनाते हैं. इस मौके पर वह अपने हाथों से कुत्तों को नहलाते हैं. उन्हें कपड़े पहनाते हैं. वहीं उनकी पसंद का खाना भी बनाते हैं. कुत्तों के जन्मदिन के मौके पर वह उनके लिए केक भी मंगवाते हैं. इसके अलावा भारतीय परंपरा के मुताबिक, एक पूजा की थाली भी सजाई और फिर कुत्तों की आरती उतारी जाती है. इसके बाद उन्हें तिलक लगाकर मिठाई खिलाई जाती है और तो और उन्हें शगुन के तौर पर पैसे भी दिए जाते हैं.
जैकी, जैक्सन और बॉस्को का फेवरेट फूड
कंकर मुंजारे ने आगे कहा कि उन्होंने जन्मदिन के खास मौके पर दावत भी तैयार करवाई. इसमें चिकन से बने हुए कई व्यंजन तैयार किए गए और उन्हें खिलाए गए. चिकन उन्हें बहुत पसंद है. वह हर दिन कुत्तों के खाने का खास ख्याल रखते हैं. ऐसे में वह पहले कुत्तों को खाना खिलाते हैं और फिर खुद खाना खाते हैं. जितना प्यार कंकर अपने कुत्तों से करते हैं, कुत्ते भी उनसे उतना ही प्यार करते हैं.
कुत्तों ने छोड़ दिया खाना-पानी
हाल ही एक घटना के बारे में कंकर बताते हैं कि एक बार उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था, तब कुत्ते की वजह से ही उनके साथियों को उनकी जानकारी मिल सकी थी. दरअसल मामला 24 सितंबर 2025 का है, जब वह अपने कुत्ते जैकी और जैक्सन के साथ मॉर्निंग वॉक पर थे. पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था. उनका आरोप है कि पहले कुत्तों को बेहोश किया गया, फिर उन्हें हिरासत में लिया गया. फिर कुत्ते घर लौटे, तब उनके समर्थकों को उनके लापता होने की जानकारी मिली थी. जब तक कंकर घर नहीं लौटे, तब तक उनके कुत्ते बैचेन रहे थे और खाना-पीना भी बंद कर दिया था. जब वह घर लौटे, तो कुत्ते उनसे लिपट गए थे.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.