रोहतक की चारा मंडी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को सम्मानित करते हुए।
रोहतक में भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने जेजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक समय में जननायक जनता पार्टी ने भाजपा का सहयोग करके सत्ता में हिस्सेदारी हासिल की। वह समय की मांग थी। लेकिन जब गठबंधन से अलग हुए तो जनता ने उन्हें नकार दिया। जिस उचान
मनीष ग्रोवर ने कहा कि जजपा नेता अजय चौटाला शायद नशा करता होगा। नशे में अनाप शनाप बाते बोल रहा है। लेकिन जनता लोकतंत्र में विश्वास रखती है और आज अजय चौटाला व चौटाला परिवार को जनता सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए ओच्छी राजनीति करके जनता के बीच रहने का प्रयास कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मनीष ग्रोवर को सम्मानित करते हुए।
भूपेंद्र हुड्डा को लोकतंत्र में नहीं विश्वास मनीष ग्रोवर ने भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाए तो हर बिंदू पर चर्चा की थी। फिर जब सरकार ने जवाब दिया तो कांग्रेस क्यों भाग गई। भूपेंद्र हुड्डा जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है तो उसे सच्चाई बतानी चाहिए। विधानसभा में चर्चा नहीं करने का मतलब है कि उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।
भाजपा सरकार ने 2 लाख युवाओं को दी नौकरी मनीष ग्रोवर ने कहा कि भारत देश कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक एक है। हरियाणा का युवा दूसरे राज्यों में जाकर नौकरी करता है तो दूसरे राज्यों के लोग हरियाणा में नौकरी क्यों नहीं कर सकते। आज युवा सरकार से संतुष्ट है। एक भी नौकरी कोट में नहीं रुकी है, जबकि कांग्रेस के समय की नौकरी कोर्ट में अटकी हुई है। भाजपा सरकार ने 2 लाख लोगों को नौकरी दी है।

कार्यक्रम में बोलते हुए मनीष ग्रोवर।
चारा मंडी में लोगों को दी दुकानें मनीष ग्रोवर ने कहा कि चारा मंडी में लंबे समय से लोगों की मांग थी कि उन्हें दुकान मिले। पहले दुकानदारों के पास छत नहीं थी, लेकिन किसी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। भाजपा सरकार ने दुकानदारों का दर्द समझा और मात्र 10 लाख रुपए में दुकान दी गई। आज कुछ दुकानों का मार्केट कमेटी की तरफ से ऑक्शन किया गया, जिसमें वह 22-23 लाख रुपए में बिकी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.