Ram Rahim Parole News: हरियाणा के सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में राम रहीम को हरियाणा की भाजपा सरकार ने 15वीं बार पैरोल दी, हनीप्रीत ने रिसीव किया, सिरसा डेरे में 40 दिन रहेंगे. 2025 में तीसरी बार जेल से बाहर आए हैं. इस बार भी बाबा डेरा में ही 40 दिन बिताएगा. बाबा को 2017 में यौन शोषण मामले में सजा हुई थी.
जानकारी के अनुसार, रोहतक की सुनारिया जेल से सोमवार को 11:45 बजे राम रहीम जेल बाहर और फिर सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ. बताया जरा हा है कि राम रहीम को लेने सिरसा डेरे से दो गाड़ियां जेल पहुंची थी और फिर पुलिस सुरक्षा के साथ काफिला वापस रवाना हुआ. गौर रहे कि शनिवार को रामरहीम को पैरोल देने की मंजूरी हरियाणा सरकार ने दी थी.
डेरे में साध्वियों से यौन शोषण मामले में साल 2017 जेल में राम रहीम को हरियाणा की भाजपा सरकार ने पांच साल में 15वीं बार पैरोल और फरलो दिया है. इससे पहले, अगस्त 2025 में गुरमीत राम रहीम को 40 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था और इस दौरान वह सिरसा डेरे में रहा था. फिर से 40 दिन की पैरोल सिरसा डेरे में काटी जाएगी.
2025 में तीन बार जेल से बाहर आया राम रहीम
गौरतलब है कि राम रहीम को लगातार पैरोल मिल रही है. साल 2025 में उसे फरवरी, अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो दी गई थी और फिर अगस्त में 40 दिन की पेरोल पर मंजूर की गई ती. अब 15वीं बार बाबा से जेल बाहर आ गया है. बता दें कि राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल और 2019 में पत्रकार मर्डर केस में 10 साल की सजा हुआ थी. हालांकि, सालभर में राम रहीम को सरकार करीब तीन महीने की पैरोल और फरलो देती रहती है. ऐसे में राम रहीम चार महीने जेल में काटने के बाद फिर जेल से बाहर आता है औऱ फिर जेल जाता है. यह प्रक्रिया बीते पांच साल से चल रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.