ये भी पढ़ें: Sirohi News: रानी और जवाई बांध को मिली बड़ी सौगात, 13 जनवरी से दो नई रेल सेवाओं का ठहराव होगा
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई यात्री सीटों से उछलकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला अस्पताल पावटा भिजवाया।
प्रागपुरा थाना के एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई है। सड़क किनारे खड़ी पिकअप और कम दृश्यता हादसे का मुख्य कारण रही। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और अधिकांश की हालत स्थिर बताई जा रही है।
वहीं अस्पताल में भर्ती घायल यात्रियों ने बताया कि अचानक जोरदार झटका लगने से वे संभल नहीं पाए और कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। इस घटना के बाद प्रशासन ने कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.