परमार्थ निकेतन मेंआज से 38वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हो गया है। यह महोत्सव 15 मार्च तक चलेगा। इसमें करीब 80 देशों के 1200 से अधिक योग जिज्ञासु और योगाचार्य हिस्सा लेने पहुंचे हैं। करीब 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों, उच्च आयुक्तों और राजदूत भी शामिल हो रहे हैं। इस दाैरान संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैलाश खेर, ड्रम्स शिवमणि, रूना रिजवी, राधिका दास एंड फ्रेंड्स की प्रस्तुति होगी।
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि महोत्सव में 13 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और 14 मार्च को राज्यपाल ले.ज. (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव में शिवा रिया, आनंद मेहरोत्रा, किया मिलर, रूना रिजवी शिवमणि, स्टीवर्ट गिलक्रिस्ट, साध्वी आभा सरस्वती, गंगा नंदिनी, आध्या, डॉ. गणेश राव, डॉ. एचआर नागेंद्र सहित अनेक वक्ता आध्यात्मिक सत्र में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा टॉमी रोसेन, एरिका कॉफमैन, मोहन भंडारी, डॉ. इंदु शर्मा सहित अंतरराष्ट्रीय योग गुरुओं की ओर से योग कक्षाएं आयोजित होंगी।
महोत्सव में प्रतिभागियों को 150 से अधिक योग कक्षाएं, कार्यशालाएं, प्रवचन और संवाद सत्रों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इनमें कुंडलिनी योग, हठ योग, योग निद्रा, प्राणायाम, ध्यान, आयुर्वेद, ध्वनि चिकित्सा, भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत जैसे विविध विषय शामिल हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.