रींगस में रविवार रात एनएच 52 पर भोपतपुरा गांव के कट के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रोडवेज बस ने युवक को टक्कर मार दी। घरेलू काम से रींगस आया था
पुलिस ने बताया-मृतक की पहचान भोपतपुरा निवासी रमेश कुमार ढेनवाल (31) पुत्र कुरडा राम के रूप में हुई है। रमेश रींगस से घरेलू काम निपटाकर अपने गांव भोपतपुरा लौट रहा था। रोडवेज बस ने मारी टक्कर
जाखड़ धर्म कांटे के पास एनएच 52 के कट पर रमेश ने अपनी बाइक साइड में खड़ी कर ली थी। वह घर की ओर जाने के लिए पीछे से आ रहे वाहनों के थमने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक रोडवेज बस ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे से रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.