रेवाड़ी के सदर थाना से के गांव से 6 फरवरी को एक महिला दो बच्चों के साथ घर से फरार हो गई। महिला यूपी की रहने वाली है। महिला के पति ने अपनी पत्नी के गांव के ही युवक पर अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। सदर थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
2019 में हुई थी दोनों की शादी
महिला के पति ने बताया कि अपने एक रिश्तेदार के मार्फत मुबंई में रह रहे यूपी के व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। बातचीत आगे बढ़ी तो उसने मेरा रिश्ता यूपी गोरखपुर सजाना पार निवासी अपनी बहन से तय कर दिया। 2019 में हमारी शादी हुई। उसकी दो संतानों में बड़ी बेटी और छोटा बेटा है। इस दौरान उसका और मेरा कई बार यूपी आना जाना हुआ। चचेरी बहन के साथ आया था घर
महिला के पति ने बताया कि वह पटौदी रोड पर एक वेयर हाउस में काम करता है। करीब तीन माह पहले उसकी चचेरी बहन के साथ यूपी से एक युवक हमारे घर आया था। मेरी पत्नी ने उसकी पहचान अपने बहनोई के रूप में करवाई थी। बाद में पता चला कि वह उसके गांव का ही था। जिसके बाद से अक्सर दोनों में बातचीत होती रही है। पता चला है कि मेरे ड्यूटी पर जाने के बाद दोनों मिलते भी थे। मामले की जांच कर रही पुलिस सदर थाना के जांच अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला और उसके बच्चों की तलाशी के सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.