पुलिस ने फरार आरोपी को घर से गिरफ्तार किया।
मोतिहारी जिले के हरसिद्धि पुलिस ने रविवार को 5000 रुपए के इनामी अपराधी राहुल साहनी को गिरफ्तार किया है। उसे आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज सात मामलों में लंबे समय से तलाश थी। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से पकड़ा।
यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना पर आधारित थी, जिसमें चौकीदार अविनाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने राहुल साहनी पर 5000 रुपए का इनाम घोषित किया था।
थाना प्रभारी रिषभ कुमार ने बताया, राहुल साहनी के खिलाफ हरसिद्धि थाने में कुल सात मामले दर्ज हैं। ये सभी मामले आबकारी अधिनियम से संबंधित हैं। इनमें कांड संख्या 277/25, 43/22, 489/23, 650/22, 292/23, 744/23 और 203/25 शामिल हैं।
गिरफ्तारी के दौरान उसके घर से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। छापामारी दल में थाना प्रभारी रिषभ कुमार, एसआई अवनिश कुमार, कॉस्टेबल विशाल कुमार, चौकीदार 2/2 प्रमोद कुमार और चौकीदार 2/9 मनु यादव शामिल थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.