आज अलीगढ़ जिले भर में गणतंत्र दिवस की धूम रहेगी। इस बार प्रमुख आयोजन नई पुलिस लाइन छेरत में होगा। इससे पहले शहर में प्रभात फेरी के साथ ही देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
पुलिस प्रशासनिक तैयारियों के अनुसार सुबह पांच बजे से शहर में देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। साढ़े छह बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जिलाधिकारी आवास से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण के साथ ही कार्यक्रमों का आयोजन होगा।


गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा प्रबंध के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीजीपी स्तर से पदक दिए जाना तय किया गया है। ये सभी बधाई के पात्र हैं। इन्हें आज पदक से नवाजा जाएगा।-नीरज जादौन, एसएसपी
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.