देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गुलाबी नगरी जयपुर में देशभक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजधानी में आयोजित विभिन्न राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का नेतृत्व किया, जिसकी शुरुआत सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण के साथ हुई।
मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम:
-
बड़ी चौपड़: मुख्यमंत्री सुबह 8:00 बजे ऐतिहासिक बड़ी चौपड़ पहुंचे, जहां उन्होंने तिरंगा फहराया और समारोह को संबोधित किया।
-
भाजपा मुख्यालय: सुबह 8:30 बजे वे पार्टी मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके उपरांत सुबह सुबह 9:10 से 9:17 बजे के बीच मुख्यमंत्री अमर जवान ज्योति स्थल, जनपथ पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा पुष्प चक्र अर्पित किया। राज्य स्तरीय मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9:30 से 11:41 बजे तक सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और प्रदेश को संबोधित किया।
शहर भर में आयोजन:
भारतीय जनता पार्टी (शहर इकाई) ने भी सुबह 7:30 बजे बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। इसके साथ ही जयपुर के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं में राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया गया। कई स्थानों पर बच्चों ने आकर्षक झांकियां निकालीं और देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
स्पीकर ने विधानसभा में किया ध्वाजारोहण
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता,अखंडता के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देवनानी प्रातः 8:00 बजे कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, 8:15 बजे राजस्थान विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया तथा सलामी गारद का निरीक्षण किया।
यह भी पढें- नागौर में फॉर्म हाउस बना बारूद का जखीरा: गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई, 9550 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.