खाने में स्वादिष्ट, पेट के लिए हल्का
यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्का व सुपाच्य भी होता है. इस कारण भी लोग इसे खाना बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में बता दें कि गुमला के आंजन धाम, जो हनुमान जी की जन्मस्थली मानी जाती है, यहां अशोक जी मिनी रेस्टो में मिलने वाली इडली का स्वाद लोगों को खूब भा रहा है. जहां होटल खुलने के साथ ही लोग गरमा-गरम, नरम और पारंपरिक इडली खाने के लिए पहुंचने लगते हैं.
कैसे हुई रेस्टो की शुरुआत
अशोक जी मिनी रेस्टो के संचालक संगम उरांव ने लोकल 18 को बताया कि ‘हमारा होटल हनुमान जी की जन्मस्थली आंजन धाम में स्थित है. अब धीरे-धीरे लोग इस स्थल को जानने लगे हैं और काफी दूर-दूर से लोग मां अंजनी के गोद में विराजमान बाल हनुमान जी के दर्शन को पहुंचने लगे हैं. वहीं हमारे इस होटल की शुरुआत मेरी मां ने की थी.
मां घर में ही रहती थीं, लेकिन धीरे-धीरे जब आंजन धाम में भक्तों की भीड़ होने लगी तो होटल खोलने की सोची और अब लगभग 5 साल हो गए हैं. वहीं आजकल बाजार में फास्ट फूड का प्रचलन है, लेकिन यहां मिलने वाली इडली को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
झटपट और सॉफ्ट इडली
हमारे यहां झटपट व सॉफ्ट इडली बनाई जाती है. वहीं हमारे यहां इडली सूजी व मैदा से तैयार की जाती है. 1 किलो सूजी में 200 ग्राम मैदा व स्वाद अनुसार नमक मिलाया जाता है, जिससे इडली टेस्टी व सॉफ्ट बनती है.
इडली हमारे यहां धीमी आंच पर पकाई जाती है, ताकि सॉफ्ट बने. सॉफ्ट इडली के साथ मटर, चना व आलू की सब्जी, फूटा चना और भुजा बादाम की चटनी और धनिया पत्ता व टमाटर की चटनी के साथ परोसी जाती है.
कितनी है कीमत
कीमत की बात करें तो 10 रुपए प्रति पीस के हिसाब से इडली परोसी जाती है. वहीं फुल प्लेट 40 रुपए में परोसी जाती है. इडली के अलावा धुस्का, समोसा, आलू चॉप, पकौड़ी, ब्रेड चॉप आदि भी बनाते हैं. हमारी दुकान सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक रोजाना खुलती है.’
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.