Harshnath ki Namkeen: सीकर की हर्षनाथ की नमकीन अपने अनोखे और लाजवाब स्वाद के लिए पूरे राजस्थान में मशहूर है. तीन पीढ़ियों से एक ही पारंपरिक रेसिपी पर तैयार की जा रही यह नमकीन आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. शुद्ध सामग्री और देसी मसालों से बनी यह नमकीन अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की जा रही है. स्वाद और गुणवत्ता ने हर्षनाथ को खास पहचान दिलाई है.
आमतौर पर बाजार में नमकीन के कई ऑप्शन मिल जाते हैं, लेकिन हर्षनाथ नमकीन भंडार की नमकीन की बात ही अलग है. इसकी सबसे बड़ी वजह है इनका यूनिक टेस्ट और प्योर क्वालिटी. यहां नमकीन बनाने में शुद्ध और सादे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, बिना किसी आर्टिफिशियल फ्लेवर के यह बनती है. कच्चा माल यानी रॉ मटेरियल संचालक खुद बाजार से लाकर, पूरी प्रोसेस अपने हाथों से की जाती है. इसी वजह से हर बैच में वही पुराना स्वाद बना रहता है. यहां का फोकस सिर्फ सेल नहीं, बल्कि कस्टमर सैटिस्फैक्शन पर है.
3 पीढ़ियों एक ही स्वाद बरकरार
संचालक अशोक मटोलिया ने बताया उनका यह नमकीन का बिजनेस कोई नया नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों से चला आ रहा है. उनके दादा जी ने 1962 में यह दुकान शुरू की थी. अब चौथी पीढ़ी के लोग भी इस काम से जुड़ चुके हैं और उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. पुराने समय से चले आ रहे रेसिपी फॉर्मूला को आज भी सेम रखा गया है. नई जनरेशन टेक्निक में थोड़ा अपडेट जरूर कर रही है, लेकिन स्वाद और क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया गया. यही वजह है कि हर्षनाथ की नमकीन आज भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है.
हर्षनाथ की नमकीन का क्रेज सिर्फ सीकर या शेखावाटी तक सीमित नहीं है. बल्कि, विदेशों में बसे शेखावाटी के लोग भी इसकी डिमांड करते हैं. जब भी वे इंडिया आते हैं, तो अपने साथ नमकीन ले जाना नहीं भूलते. उन्होंने बताया कि आज के दौर में जहां ज्यादा प्रॉफिट कमाने के चक्कर में क्वालिटी डाउन हो जाती है, वहीं यहां लिमिटेड प्रोडक्शन किया जाता है. कम मात्रा में नमकीन बनाई जाती है ताकि टेस्ट और स्टैंडर्ड मेनटेन रहे. यही ईमानदारी और कमिटमेंट इन्हें बाकी ब्रांड्स से अलग बनाती है.
स्वाद का फैमस अड्डा
हर्षनाथ की नमकीन की दुकान सीकर में घंटाघर के पास स्थित है और पूरे शहर में फैमस है. यहां सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. लोकल लोग हों या बाहर से आए टूरिस्ट, सभी यहां की नमकीन का स्वाद लेना चाहते हैं. यह दुकान सिर्फ एक शॉप नहीं, बल्कि शेखावाटी के स्वाद की पहचान बन चुकी है. अगर आप कभी सीकर आएं तो इस जगह को अपनी फूड लिस्ट में जरूर शामिल करें, क्योंकि यहां का स्वाद आपको बार-बार याद आएगा.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.