Health Tips : रांची के डाइटिशियन डॉक्टर प्रभात ने वजन घटाने के लिए मूंग दाल चीला, बेसन ओट्स चीला, ओट्स दलिया, प्रोटीन शेक और मल्टीग्रेन ब्रेड एवोकाडो ब्रेकफास्ट सुझाए हैं. इससे आपकी एनर्जी भी पीक पर रहेगी.
लोग वचन तो घटाना चाहते हैं, लेकिन कई बार उन्हें समझ में नहीं आता कि दिन की शुरुआत कैसे करें और ब्रेकफास्ट क्या लें, जिससे वजन और भी तेजी से घटे और दिन भर एनर्जेटिक भी महसूस होते रहे. ऐसे में रांची के डाइटिशियन एक्सपर्ट बताते हैं कि आप यह पांच विकल्प ले सकते हैं. रांची के जाने माने डाइटिशियन और एक्सपर्ट डॉक्टर प्रभात बताते हैं कि यह पांच विकल्प आप आसानी से ले सकते हैं, जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे और प्रोटीन की मात्रा भी पूरी हो जाएगी. इनमें सबसे पहला विकल्प है कि आप मूंग दाल का चीला ले. क्योंकि, एक चीला में प्रोटीन की मात्रा 15 ग्राम तक होती है तो इससे आपकी प्रोटीन इनटेक भी पूरी होगी, दिनभर एनर्जी भी बनी रहेगी और अधिक फाइबर की वजह से जल्दी भूख भी नहीं लगेगा.

सुबह में आप दो मूंग दाल का चीला ले सकते हैं. हालांकि, बहुत ज्यादा अधिक मोटा ना बनाएं, पतला ही ले तो ज्यादा अच्छा रहेगा. वहीं, दूसरा बेसन और ओट्स का चीला ले सकते हैं. ओट्स को मिक्सी में थोड़ा सा पीस लें और बेसन के साथ मिलाकर. उसमें कुछ सब्जियां डालकर बना सकते हैं. वेट लॉस के लिए काफी कारगर साबित होता है. कैलरी कम और फाइबर अच्छी होती है.

इसके बाद आप सुबह में ओट्स भी खा सकते हैं या फिर ओट्स का दलिया भी बना सकते हैं. इसके लिए ओट्स में तरह-तरह के सब्जी बाजार में है. शिमला मिर्च, गाजर, पनीर, थोड़ा सा मशरूम इस तरीके से डालकर आप इसको और प्रोटीन युक्त कर सकते हैं और इन सभी को फ्राई करके हल्की हल्दी डालकर पका कर ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसमें भी प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है और फाइबर अच्छा होता और कैलोरी काफी कम और पेट आपको लंबे समय तक भरा रहेगा. आपको सुबह में एक साधारण कटोरी जो होती है. मीडियम साइज की उतना ही लें. उससे अधिक नहीं, ऐसा नहीं की बहुत ज्यादा क्वांटिटी में ले. क्वांटिटी का भी ख्याल रखना है.

इसके अलावा आप प्रोटीन भी ले सकते हैं. इसके लिए एक केला ले लें. उसमें 2 खजूर, 6-7 आलमंड, थोड़ा सा काजू, एक चम्मच शहद. इन सभी को लेकर थोड़ा सा दूध डाल दीजिए और मिक्सी में पीस लीजिये. ध्यान रहे मीडियम ग्लास से एक ग्लास पीना है. यह भी आपको दिनभर एनर्जेटिक रखेगा.

इसके अलावा अगर आप चाहे तो सुबह में मल्टीग्रेन ब्रेड का भी सेवन कर सकते हैं. ब्रेड के साथ ऊपर में एवोकाडो ले सकते हैं. इसे खा सकते हैं. क्योंकि इसमें भी कैलरी काफी कम और आपका पेट काफी भरा भरा महसूस होगा. एवोकाडो में प्रोटीन के साथ कई सारे विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं. जो आपको कमजोरी भी महसूस होने नहीं देगा.

इन 5 में से आप कोई भी एक विकल्प चुनकर लंबे समय तक फॉलो कर सकते हैं. किसी भी एक ब्रेकफास्ट को कम से कम दो हफ्ते लगातार इसका सेवन करें तो इससे आपको और बढ़िया रिजल्ट देखने को मिलेगा. एक बात का ध्यान रखना है कि ब्रेकफास्ट और लंच के बीच में कुछ नहीं खाना है. अच्छा हो कि आप दो लीटर पानी पी लें तो यह बॉडी का टॉक्सिन को बाहर निकलेगा और वेट लॉस में मदद करेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.