मैहर शहर के ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी के दौरान एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार रीवा पासिंग की है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर (MP 17 CC 0495) बताया जा रहा है। पुलिस के प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई।
हादसे के समय कार में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई कार को सीधा किया गया, जिसके बाद ओवरब्रिज पर यातायात सामान्य हो सका। घटना के कारण कुछ समय के लिए ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.