Famous Sweet Aairsa: गुड़ और चावल से बनने वाला यह मीठा व्यंजन स्वाद के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा को भी समेटे हुए है, खास तौर पर त्योहारों, मेहमानों के स्वागत और पारिवारिक अवसरों पर अईरसा जरूर बनाया जाता है. तोचलिए जान लेते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
अईरसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री चावल, गुड़, पानी, तेल की जरूरत होती हैं.
अईरसा मीठा व्यंजन बनाने की विधि
• अईरसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
• उसके बाद चावल का पानी पूरी तरह निकाल दें और चावल को कुछ समय के लिए छाया में सुखा लें, ताकि उसमें नमी न रहे.
• अब मिक्सी की सहायता से चावल को बारीक पीस लें, ये एकदम चिकना होना चाहिए, इसलिए छन्नी की सहायता से पीसे हुए चावल को चालते जाए, और उसके बाद चावल के आटे को हाथों से दबाकर अलग रख दें.
• अब गैस ऑन करे और कढ़ाही में गुड़ काट काटकर डाले और पानी डाले उसके बाद धीमी आंच पर गाढ़ी चाशनी तैयार करें, अच्छे से गाढ़ा सिरा बनाएं.
• जब गुड़ का गाढ़ा सीरा बन जाए, तो उसमें अब चावल का आटा थोड़ा-थोड़ा करके डालें और बड़ी चम्मच को लगातार चलाते रहें, ताकि चावल आटा अच्छे से मिक्स हो सकें.
• इस गुड़ के मिश्रण और चावल आटे के मिश्रण को कुछ देर तक हल्की आंच पर पकाएं, जब तक यह गाढ़ा गारा न बन जाए.
•अब उसके बाद एक और कढ़ाई में तेल गर्म करें, और जब अच्छे से तरल गरम हो जाए फिर इस तैयार मीठे चावल आते के मिश्रण से गोल-गोल लोइयां बनाकर हल्का चपटा (दाल बड़ा जैसे) करें और गरम तेल में डालें.
• उसके बाद धीमी आंच में अईरसा को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंक ले और बड़ी छन्नी चम्मच की मदद से बाहर निकाल लें।.
• अब आपका छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मीठा व्यंजन अईरसा बनकर तैयार है.
• गुड़ से बना अईरसा स्वाद में बेहद लाजवाब और, खाने में ज्यादा नुकसान भी नहीं है, इसलिए इसे बुजुर्ग भी बड़े चाव से खाते हैं, अईरसा मीठा रोटी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक स्वाद का अनमोल उदाहरण है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.