पूर्णिया के भट्टा बाजार में अनामिका इलेक्ट्रॉनिक्स पर ऋषभ अग्रवाल ब्रांडेड रूम हीटर और ब्लोअर ₹1000 से ₹4000 तक सस्ती कीमत में उपलब्ध करा रहे हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं.
सर्दी बढ़ते ही पूर्णिया के भट्टा बाजार में रूम हीटर की भरमार हो गई है. ऐसे में ग्राहक रूम हीटर ब्लोअर की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं लेकिन लोगों को यह पता नहीं होता कि कौन सा रूम हीटर कितने प्राइस का है और किस रूम हीटर या ब्लोअर में कितनी बिजली खपत होगी. जिसको लेकर ग्राहक इधर-उधर भटकते हैं और अच्छे रूम हीटर और ब्लोअर की तलाश करते हैं.
सस्ती कीमत में मिलेंगे हीटर और ब्लोअर
ऐसे में अगर आप भी सर्दी में ठंड से बचने के लिए रूम हीटर या ब्लोअर की खरीदारी करना चाहते हैं तो आप पूर्णिया के भट्ठा बाजार में आईसीआईसीआई बैंक के समीप अनामिका इलेक्ट्रॉनिक्स के पास पहुंच सकते हैं. वहीं इस दुकान में आपको एक से बढ़कर एक ब्रांडेड और लोकल सभी तरह के हीटर और ब्लोअर सस्ती कीमत पर मिलेंगे. वहीं जानकारी देते हुए अनामिका इलेक्ट्रिकल के मालिक ऋषभ अग्रवाल बताते हैं कि बढ़ते ठंड को देखते हुए यहां हीटर ब्लोअर की एक पर एक वैरायटी और सस्ते रेंज पर उपलब्ध कराए जाते हैं.
उन्होंने कहा उनकी इस दुकान में कई कंपनी के रूम हीटर और पेट, हैवेल्स, महाराज, क्रैंपटन बजाज, उषा सहित कंपनियों के हीटर और ब्लोअर उपलब्ध हैं. उनकी इस दुकान में हिटर ब्लोअर की शुरुआत ₹1000 से लेकर ₹4000 तक की रेंज में उपलब्ध हैं. ऐसे में कोई भी व्यक्ति आसानी से भट्ठा बाजार के चौक के पास इस दुकान में आकर हीटर और ब्लोअर की खरीदारी कर सकता है. यह दुकान सुबह से लेकर शाम तक खुली रहती है.
बच्चे व बड़ों के लिए पूरी तरह सुरक्षित
अभी के आ रहे रूम हीटर और ब्लोअर पूरी तरह सेफ है. बच्चों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित उपाय भी दिए गए हैं. साथ-साथ चारों तरफ प्लास्टिक कवर किया हुआ है जिससे लोगों को किसी भी तरह का कोई झटका लगने का डर नहीं रहेगा और कम वोल्टेज और कम वाट की खपत कर आपकी बिजली के खपत को कम खपत करेगा और सिर्फ 1 मिनट में ही आपके रूम के तापमान को पूरा गर्म कर देगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.