Bastar special chapda tomato chutney recipe : बस्तर में लाल चींटी और टमाटर की चटनी बेहद फेमस है, जिसे ग्रामीण इलाकों में कम मसालों के साथ सिलबट्टे पर बनाकर चावल, रोटी और मंडिया पेज के साथ खाया जाता है. इसका स्वाद बेहद लजीज होता है. छत्तीसगढ़ में बड़े चाव से इसे खाया जाता है.
खासबात ये है कि यह चटनी बेहद आसानी से बन जाती है. इसमें ज्यादा झंझट नहीं है. बस्तर में इस चटनी को कम मसालों के साथ नमक और मिर्च डालकर तैयार किया जाता है. यह चींटी बस्तर के जंगलों में आम के पेड़ों पर आसानी से पाई जाती है. वहीं, बस्तर के बाजारों में भी यह आसानी से मिल जाती है. बस्तर में इस चटनी को बड़े चाव से खाया जाता है. आप इस चटनी को सिलबट्टे में बनाएंगे तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा.
बस्तर की बस्तर की लाल चींटी और टमाटर की चटनी बनाने के लिए सामग्री
लाल चींटी – पांच ग्राम, टमाटर – दो , अदरक – छोटी टुकड़ी, लहसुन – तीन कली, नमक – स्वादानुसार, हरी मिर्च – दो,
टमाटर की चटनी बनाने की विधि
बस्तर की लाल चींटी और टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सिलबट्टे पर नमक स्वादानुसार और मिर्च डालकर अच्छे से पीस लीजिए.अब इसमें अदरक और लहसुन डालकर अच्छी तरह पीस लें. इसके बाद चापड़ा डालकर अच्छी तरह पीस लें. जब चापड़ा अच्छी तरह पिस जाए, तो इसमें टमाटर डालकर अच्छे से पीस लें. अगर आप चाहे तो एक कली हरा धनिया भी डाल सकते है.अब तैयार है चापड़ा और टमाटर की चटनी. आप इसे चावल, रोटी और मंडिया पेज के साथ खा सकते हैं.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.