नरेश मीणा और हनुमान बेनीवाल के बीच दूरियों से जुड़े एक मुद्दे पर रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि मुझे इस बारे में पता नहीं है, सब अपनी-अपनी जगह कम कर रहे हैं। वहीं, फतेह खान द्वारा अमीन खान के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो कुछ भी कह सकते हैं, वह अनगाइडेड मिसाइल हैं।
सरकार के 2 साल पूरे होने पर रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार से बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। आप चाहे कितने भी होर्डिंग्स-पोस्टर लगा दें, धरातल पर जो चीज डिलीवर होनी चाहिए थी वह अब तक नहीं हो पाई है, जाहिर सी बात है। आप जश्न मनाएं, आपको शुभकामनाएं। आपने 2 साल पूरे किए इसलिए आपको शुभकामनाएं। जनता के जो काम होने चाहिए, जो आशा और उम्मीद भाजपा की सरकार से लोगों ने लगाई, वह धरातल पर पूरी नहीं हो पाई है।
वहीं, रविंद्र भाटी ने बड़ा बयान देते हुए किरोड़ी लाल मीणा के उपमुख्यमंत्री बनने की बात के मुद्दे पर कहा कि वह सीनियर लीडर हैं, उन्हें बनना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: जयपुर में लगे ‘शिक्षा मंत्री लापता’ के पोस्टर, दिलावर के मौन पर परिवर्तन संस्था ने उठाए गंभीर सवाल
तीसरे फ्रंट से जुड़े मुद्दे पर रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि अभी 3 साल बाकी हैं, कई चीजें सामने आएंगी। जबकि डिफेंडर से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज की जो मुख्य समस्या है उन पर विचार होना चाहिए। किसानों को पूरे तरीके से बिजली नहीं मिल पा रही है। आज तमाम समस्याओं पर चर्चा नहीं हो रही है और इधर-उधर की बातों पर चर्चा हो रही है।
बाड़मेर में किसानों के प्रदर्शन पर बोलते हुए भाटी ने कहा कि लोकतंत्र में अगर सिस्टम सही तरीके से काम नहीं करेगा तो जनता आगे आएगी। किसानों की जो बात है, वह सुनी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला: राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी, अगली सुनवाई में SP और IO तलब
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.