कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को जेल ले जाते हुए।
सीकर के दादिया पुलिस थाने में संगठित अपराध की धाराओं में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा और उसके दोनों साथी शुभकरण और पंकज को आज सीकर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस गैंग से जुड़ी गाड़ियों और लोगों को पकड़ने क
दरअसल सीकर के श्रवण भादवासी और 0056 आरके ग्रुप के रविंद्र कटेवा के बीच भादवासी गांव में स्थित 24 बीघा जमीन को लेकर रंजिश थी। 12 दिसंबर को दोनों गैंग के बीच झुंझुनूं के खिरोड़ में गैंगवार हुई। यहां श्रवण ने रविंद्र कटेवा को मारने के लिए चार शूटर भेजे थे। रविंद्र तो बच गया लेकिन उसकी गैंग का साथी सुनील मारा गया। वही रविंद्र कटेवा और उसके साथियों ने शूटर कृष्णकांत उर्फ गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद सीकर के दादिया पुलिस थाने में रविंद्र कटेवा और उसकी गैंग के कई लोगों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
दादिया थाना पुलिस ने संगठित अपराध की धाराओं में हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा और उसके दोनों साथियों को 6 जनवरी को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। इसके बाद तीनों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। 8 जनवरी को तीनों आरोपियों को वापस 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। ऐसे में आज रिमांड पूरी होने के बाद तीनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
मामले में दादिया थाना SHO बुद्धि प्रसाद का कहना है कि तीनों आरोपियों से रिमांड के दौरान गैंग की गाड़ियों और फरार चल रहे आरोपियों के संबंध में पूछताछ की गई है। गैंग की गाड़ियों और लोगों को पकड़ने के लिए अब लगातार दबिश दी जाएगी। गैंग के किसी भी आदमी को नहीं बख्शा जाएगा।
गैंगवार से जुड़ी यह खबरें भी पढ़िए
1. करोड़ों की जमीन के कारण हुई गैंगवार और 2 मौत:झुंझुनूं में भागते गैंगस्टर की हत्या हुई या उसने खुद को गोली मारी? जानें- क्या है विवाद

झुंझुनूं में हुई गैंगवार को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी जड़ करोड़ों रुपए की जमीन का विवाद है। हालांकि, पुलिस ने अब तक कोई कारण नहीं बताया है। जानकारी के अनुसार जिस रविंद्र कटेवा पर शुक्रवार को हमला हुआ था, वो इनामी गैंगस्टर है। उसे पहले भी पुलिस ने पकड़ा था और वो जमानत पर बाहर था। दोनों गैंग पहले भी एक-दूसरे पर हमला कर चुके हैं।(पूरी खबर पढ़ें)
2. गैंगवार में बची गैंगस्टर की जान,ऑनलाइन ठगी का रहा मास्टरमाइंड:रिश्तेदारों-दोस्तों के अकाउंट में ट्रांसफर करता था पैसे, फिर खरीदता था जमीन

राजस्थान के झुंझुनूं में हुई गैंगवार गैंगस्टर रविंद्र कटेवा को मारने के लिए की गई थी। उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया। रविंद्र कटेवा शेखावाटी में जमीनों पर जबरन कब्जा, मारपीट, जानलेवा हमला जैसी वारदातों से जुड़ा हुआ है।(पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.