Ranchi Gardening Expert: झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले प्रभात कुमार (83) वैसे तो कोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रिटायर्ड पर्सन हैं, लेकिन गार्डनिंग का ऐसा जबरदस्त शौक है कि हर दिन 4 घंटा सिर्फ गार्डन में ही बिताते हैं. इस वजह से उनका गार्डन देखने में गजब का खूबसूरत लगता है. ठंड के मौसम में जहां अच्छे-अच्छे पौधे मुरझा जा रहे हैं. वहीं, उनके गार्डन में करीबन 40 तरह के पेड़ पौधे और फूल रंग-बिरंगे देखने को मिल रहे हैं, जो आसपास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है.
प्रभात कुमार बताते हैं, ‘हमारे पास आपको गुलाब के सारे कलर के फूल देखने को मिलेंगे. इसके अलावा उनके सारे कलर के जैसे सफेद, पिंक, रेड फूल हैं. इसके अलावा डालिया फूल, गेंदा फूल में कम से कम 3 से 4 वैरायटी, येलो ऑरेंज फूल हैं. वहीं, इसके अलावा रजनीगंधा, चमेली और भी कई सारे वैरायटी के फूल यहां पर खिले हुए हैं.

आप बस कलर का नाम बताइए और वह कलर का फूल यहां आपको मिल जाएगा’.प्रभात बताते हैं, ‘सुबह उठकर सबसे पहले पानी पटाता हूं और थोड़ा-थोड़ा खाद हर दिन डालता हूं. और यह जो खाद होता है. जो कि बाहर से खरीद कर नहीं आता. बल्कि, यह हमारे गार्डन में ही तैयार होता है.

दरअसल, गार्डन के किनारे में एक जगह छोड़ दिया हूं. जहां पर खाद बनाने का काम करता हूं. वहां पर अलाव का राख, जला हुआ लकड़ी, खासतौर पर केले और फल संतरे के छिलके व किचन के सारे वेस्ट. यह सारी चीजों को एक साथ डंप करता हूं’.
Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रभात बताते हैं, ‘इसमें थोड़ा सा गोबर खाद मिला देता हूं. एक हफ्ते में एकदम हंड्रेड परसेंट ऑर्गेनिक खाद बनाकर तैयार हो जाता है. किसी प्रकार का कोई केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता. अब इस खाद को हर 2 दिन में जड़ों में थोड़ा सा देना होता है. आप चाहे तो मिट्टी नहीं मिला दे या फिर पानी में भी घोलकर थोड़ा-थोड़ा दे सकते हैं’.

उन्होंने बताया कि केमिकल का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें. जो बाजार में हानिकारक पेस्टिसाइड और इंसेंटिसाइड आते हैं. यह सब पौधे को मारने का काम करते हैं. आप बस नीम का तेल पानी में घोलकर और हर पौधे के अगल-बगल लहसुन और प्याज के छोटे-छोटे पौधे रोप दें, प्राकृतिक रूप से कीड़े नहीं लगेंगे और एक बात और ध्यान रखना है कि आपको छाटते रहना है.

उन्होंने बताया कि ये जो खरपतवार होते हैं. वह आपके पौधे को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसके लिए आपको गार्डन में थोड़ा समय देना पड़ेगा और खरपतवार हटाने के लिए आजकल मॉडल इंस्ट्रूमेंट भी आ चुके हैं, कट्टर भी है इसका इस्तेमाल करें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.