Ranchi Dharohar : रांची के मनोज के घर में 50-60 साल पुरानी घड़ी, ताला चाबी, सागवान की आलमारी, रेडियो और लालटेन आज भी सुरक्षित है. जिन्हें उन्होंने अपनी धरोहर मानकर संभाल रखे हुए हैं. आज उनके घर के इतने पुराने सामानों को देखने के लिए लोग आते हैं.
मनोज ने दिखाया है कि किस तरीके से आज भी इतनी पुरानी चीजों को उन्होंने संभाल कर रखा है. उन्होंने कभी इसे बेचने के बारे में भी नहीं सोचा. क्योंकि यह उनकी धरोहर है, यही आधार है. आज बाजार जाइये तो आपको एक से बढ़कर एक ब्रांड और वैरायटी की चीजें मिल जाएंगी, लेकिन क्या आप यह चीज दोबारा ला सकते हैं, नहीं न. इसीलिए उन्होंने कभी इसे बेचने के बारे में सोचा भी नहीं. आज घर में जो भी आता है. वह आश्चर्य होकर इन चीजों को देखता है.
60 साल पुरानी है चाबी
मनोज ने बताया कि आज से 60 साल पहले कारीगर को बोलकर वह लोग ताला चाबी बनवाते थे. इसी तरह बाजार से खरीद नहीं लाते थे और वो भी ऐसा बनाते थे कि चोर भी ना खोल पाए. उसके भी पसीने छूट जाए, इसमें चाबी खोलने जो होल होता है. वह किनारे की तरफ होता है. यहां पर आलमारी भी छोटी सी देखने को मिलेगी. आजकल तो 4-5 साल में ही आलमारी दम भर देती है. जबकि यह 50 साल से कायम है. यह सागवान की लकड़ी का बना हुआ है.
पहले की चीजों में थी शुद्धता और प्योरिटी
उन्होंने बताया, पहले की चीजों में शुद्धता और प्योरिटी होती थी अब वह चीज देखने को नहीं मिलती है. आप इस अलमीरा में एक खरोच तक दिखा दीजिए, मुझे लगता है यह आने वाले और 50 साल तक चलेगा. पहले किसी इस तरीके से टिकाऊ होती थी. मैं आज फिर से इस्तेमाल करता हूं, यह लालटेन है इस लालटेन से चार पीढ़ी पढ़कर डॉक्टर इंजीनियर बन चुके है और ऐसी रोशनी देता था की एक साथ हम लोग 6 से 7 लोग पढ़ते थे. इसीलिए इसे अलाउद्दीन का चिराग कहते थे.
पुरानी चीजें देखने आते हैं लोग
अब तो लोग शौक से 10-15 घड़ी के कलेक्शन रखते हैं. एक घड़ी खराब होने पर दूसरी घड़ी ले आते हैं. यह जो उनके हाथ में घड़ी है. यह 50 साल पुरानी है. आज भी एकदम परफेक्ट है. आप बोल नहीं सकते कि इतनी पुरानी है. एकदम ओरिजिनल स्टील की बनी हुई है. बात बस यह है कि पहले की चीजों में शुद्धता और गुणवत्ता बहुत उच्च मात्रा की होती थी. इसीलिए आज तक टिकी हुई है. आज भी लोग उनके घर में खासतौर पर इन चीजों को देखने के लिए आते हैं. इन चीजों से उन्हें एक लगाव है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.