जनजीवन हो रहा है प्रभावित
रांची के मैकलुस्कीगंज की हालात और भी खराब हो गई है. यहां पर तो माइनस डिग्री टेंपरेचर देखा जा रहा है. मंगलवार की सुबह गोर्डन गेस्ट हाउस और लिटिल स्टार अकादमी में -1 डिग्री तापमान मापा गया, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है. खूंटी, लातेहार, लोहरदगा इन सारे जिलों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री दर्ज किया गया है. जिस वजह से लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने पर मजबूर हैं.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 21/5 | 214 |
| जमशेदपुर | 25/8 | 207 |
| धनबाद | 23/7 | 235 |
| बोकारो | 23/ 6 | 200 |
| पलामू | 24/ 4 | 190 |
नोट- ( ये आंकड़े बुधवार के हैं )
मकर संक्रांति पर शीतलहर का प्रकोप
वहीं, झारखंड में मकर संक्रांति पर भी शीतलहर का प्रकोप लोगों को देखने को मिलेगा.. कुछ लोग 14 को तो कुछ लोग 15 को मकर संक्रांति मना रहे हैं, लेकिन इन दोनों दिन ही जबरदस्त ठंड देखने को मिलेगी. 14- 15 जनवरी के लिए रांची के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें पाकुड़, लोहरदगा, लातेहार, रांची, खूंटी, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, गुमला व चतरा जैसे जिले शामिल हैं.
ठंड से बुजुर्ग की मौत
देवघर के टावर चौक के पास मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग अपने 10 वर्षीय पोते के साथ टावर चौक पर बैठे हुए थे. इसी क्रम में ठंड लगने के कारण वह वहीं बैठे-बैठे बेसुध होकर गिर गए. और देखते ही देखते उनकी सांसे थम गई. इसके अलावा रांची में भी तीन दिन पहले चौक के पास एक व्यक्ति की ठंड की वजह से मौत हो गई थी. साथ ही जामताड़ा में ठंड इतनी अधिक थी कि एक महिला अलाव जलाकर रात में सो गई, लेकिन रात में कार्बन मोनोऑक्साइड पूरे रूम में फैल गई. ठंड की वजह से खिड़की दरवाजा सब कुछ बंद था. इस वजह से महिला की भी मौत हो गई.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.