Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में रांची, जमशेदपुर, देवघर, गोड्डा, गुमला समेत जिलों में सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है. झारकंड का न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है.
ख़बरें फटाफट
रांची: झारखंड में फिलहाल मौसम का डबल मिजाज देखने को मिल रहा है. सुबह-शाम अच्छी खासी कंपकंपी ऐसी हो रही है कि 2-2 स्वेटर लोगों को पहनना पड़ रहा है. वहीं, दोपहर में इतनी गर्मी हो रही है कि लोगों को पसीना हो रहा है. ऐसे में लोग थोड़ा कंफ्यूज के साथ-साथ परेशान भी हैं. साथ ही हिमालय क्षेत्र और उत्तरी भाग में हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है.
जानें देवघर, गोड्डा जिलों का कैसा रहेगा मौसम
झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिले जैसे देवघर, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा में दोपहर में अच्छी खासी कड़ी धूप पसीने छुड़ाने वाली हो रही है. वहीं, मौसम में सुबह- शाम के समय कंकनी देखने को मिल रही है. हालांकि न्यूनतम तापमान यहां पर 11 से 12 डिग्री के बीच देखा जा रहा है. जबकि अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है.
शहरों का तापमान और AQI
शहर
तापमान अधिकतम/न्यूनतम
AQI
रांची
26/12
162
जमशेदपुर
30/15
207
धनबाद
26/12
186
बोकारो
28/12
150
पलामू
30/15
120
झारखंड के इन जिलों में पड़ रही है गर्मी
वैसे तो सुबह शाम कंकनी है. ख़ासतौर पर जमशेदपुर व सरायकेला खरसावां जैसे जिले के लोगों को दोपहर में ऐसी गर्मी लग रही है कि स्वेटर की भी जरूरत महसूस नहीं होती. थोड़ी देर अगर आप सिग्नल पर रुक जाए तो धूप आपके पसीने छुड़ा देगी. यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच देखने को मिल रहा है.
गुमला में अभी पड़ रही है ठंडी
झारखंड का गुमला जिला पूरी तरह से जंगली इलाका होने की वजह से अधिकतर कच्चे मकान और मैदानी इलाके होने की वजह से गुमला शुरू से ही सबसे ठंडी जगह में शुमार रहा है. यहां पर दिसंबर से ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 0 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा था. वहीं, पिछले 24 घंटे में यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री यहां दर्ज किया गया है. यहां पर सुबह शाम हालात ऐसे हैं कि आपको डबल स्वेटर पहनना पड़ेगा और दोपहर में भी ठंडी हवा चल रही है.
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें