बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही छात्रा के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार छात्रा रोज की तरह स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर आपत्तिजनक व्यवहार किया और अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। छात्रा ने घबराकर खुद को संभाला और आगे बढ़कर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी की हरकत देख ली। इसके बाद लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की धुनाई भी की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में भी कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति नियंत्रित हो गई।
ये भी पढ़ें- लव जिहाद: 11वीं की छात्रा से कार में दरिंदगी कर धर्म बदलने का दबाव बनाने वाले को अधिवक्ताओं ने पीटा
शिकायत पर दर्ज हुआ प्रकरण
पीड़ित छात्रा और उसके पिता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अंजड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कैलाश पिता बालु के रूप में हुई है।
कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
थाना प्रभारी निरीक्षक आरआर चौहान ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है। उसकी पत्नी और माता-पिता कोई भी उसके साथ नहीं रहता है। आरोपी गांव में अकेला रहता है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.