Aam Budget 2026: आज केंद्रीय आम बजट 2026 पेश होने जा रहा है. इससे देश भर समेत झारखंड की जनता को कई उम्मीदें हैं. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.
वित्त मंत्री राधाकृष्ण ने बताया कि कोल कंपनियों पर झारखंड सरकार का 1.36 हजार करोड़ रुपये का बकाया अब भी लंबित है, जिसकी घोषणा बजट में कर केंद्र सरकार को राज्य को राशि देनी चाहिए. उन्होंने जी रामजी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे झारखंड को करीब 5500 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. वहीं, जीएसटी व्यवस्था के कारण राज्य को हर साल लगभग 4000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है, जिसकी भरपाई की जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए. महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार यदि वास्तव में महिलाओं के प्रति गंभीर है, तो झारखंड की महिलाओं को भी बिहार की तर्ज पर ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए.
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी क्या बोले
केंद्रीय बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि- झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए बजट है. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है. उस दिशा में विकास के जितने भी पैमाने हैं, सभी पर काम हो रहा है. आज का बजट विकसित भारत 2047 के मध्य नजर बजट होगा. 2047 के विकसित भारत को गतिशील बनाने का यह बजट होगा.
About the Author

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.