Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. गुमला का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पहुंच गया है. रांची मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही अगले 7 दिन तक धुंध और ठंड बनी रहेगी.
7 दिनों तक बनी रहेगी ऐसी स्थिति
झारखंड में सर्दी का आलम यह है कि सुबह के 9 बजे तक भी धूप का नामो निशान नजर नहीं आ रहा है. एकदम धुंध और कोहरा ही नजर आ रहा है. अगर आप सुबह 8:00 बजे गाड़ी निकाल कर बाहर जाते हैं, तो आपके सामने सड़क भी आपको नजर नहीं आएगी. इस वजह से सुबह में सड़के भी बिल्कुल सुनसान नजर आ रही हैं. ऐसी स्थिति फिलहाल आने वाले एक हफ्ते तक बनी रहेगी.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 24/10 | 224 |
| जमशेदपुर | 26/12 | 230 |
| धनबाद | 23/10 | 263 |
| बोकारो | 25/ 9 | 300 |
| पलामू | 25/ 9 | 250 |
( नोट- ये आंकड़े शुक्रवार के हैं )
जानें कितना रहेगी विजिबिलिटी
झारखंड के जिन जिलों में शुक्रवार की सुबह और शाम में घने कुहासे का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिला शामिल हैं. इन जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री रह सकती है और विजिबिलिटी 50 से लेकर 500 मीटर तक रहने की संभावना है. हालांकि इस दौरान यात्रा में आपको सावधानी करनी होगी.
मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी
रांची मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि रांची और आसपास के जिलों में अगले 5 दिनों के दौरान सुबह में रांची समेत राज्य के दक्षिणी भाग में सर्द हवा का रूख बना रहेगा. कनकनी और ठंड की स्थिति बनी रहेगी. जबकि, अगले 2 दिन के दौरान राज्य के उत्तरी भाग स्थित कुछ जिलों में घने कुहासे का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.