Jharkhand Budget 2026-27 : झारखंड में बजट की दस्तक के साथ सियासी पारा चढ़ने वाला है. 24 फरवरी को हेमंत सरकार अपना नया बजट पेश करेगी. संकेत मिल रहे हैं कि इस बार खजाने का आकार पहले से बड़ा होगा और सदन में सरकार बनाम विपक्ष की जोरदार टक्कर दिख सकती है.
झारखंड के आगामी बजट में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं पर जोर
8 से 10 प्रतिशत बढ़ सकता है आकार
मंईया सम्मान से पेसा कानून तक गरमाएंगे मुद्दे
बता दें कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा. बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी रणनीति को लेकर कमर कस चुके हैं. सत्ता पक्ष की बात करें तो सरकार बजट सत्र के दौरान अपनी उपलब्धियां को सदन में रखेगी. इससे मुख्य तौर पर मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास और सर्वजन पेंशन को उपलब्धियां के तौर पर बखान किया जाएगा.
24 फरवरी को हेमंत सरकार का बजट
बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. विपक्ष की बात करें तो बीजेपी और आजसू की ओर से कानून व्यवस्था, करप्शन और पेसा कानून को एक बार फिर मुद्दा बनाया जा सकता है. कुल मिलाकर झारखंड विधानसभा का बजट सत्र गर्म रहने की संभावना है. अब सबकी नजर 24 फरवरी पर टिकी है, जब सदन में झारखंड की आर्थिक दिशा का खाका पेश होगा.
About the Author

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.