सारंडा जंगल के कुमड़ी इलाके में 209 कोबरा बटालियन और नक्सलियों की मुठभेड़ में पांच से अधिक नक्सली मारे गए, एरिया कमांडर घायल हुआ, ऑपरेशन जारी है.
फाइल फोटो
चाईबासा: झारखंड के सारंडा जंगल के कुमड़ी इलाके के आसपास नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है. सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में 8 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ 209 कोबरा बटालियन ने सारंडा जंगल में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया. इस ऑपरेशन के दौरान नक्सली एरिया कमांडर का बंकर भी ध्वस्त किया गया. मुठभेड़ में एरिया कमांडर गोली लगने से घायल बताया जा रहा है.
सुरक्षा बलों का कहना है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य नक्सलियों के ठिकानों को खत्म करना है. इलाके में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…