राजधानी रांची में ईडी दफ्तर में मारपीट के आरोपों से हड़कंप मच गया है. गुरुवार को रांची पुलिस ने एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की. पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने ईडी अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं ईडी ने इसे साजिश बताते हुए आरोप खारिज किए हैं और हाईकोर्ट जाने की बात कही है. बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका जताई है.
वहीं ईडी के वरिष्ठ सूत्रों ने इन आरोपों को साजिश बताया है. ईडी का कहना है कि संतोष कुमार को समन नहीं भेजा गया था. पूछताछ के दौरान उसने खुद शीशे की बोतल से अपने सिर पर चोट की. इसके बाद अधिकारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद उसने बीपी और हाइपरटेंशन की बात लिखित रूप में दी. ईडी ने इस मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है.
इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबू लाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ईडी के पास पुलिस-प्रशासन से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं. आशंका है कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में इन अहम साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने का प्रयास किया जा सकता है.
रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय को @ranchipolice द्वारा घेरने की सूचना प्राप्त हो रही है। ईडी कार्यालय में मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM एवं पुलिस-प्रशासन से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। आशंका है कि…
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.